स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस परियोजना से कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी श्री दयाशंकर सिंह
स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस परियोजना से कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी श्री दयाशंकर सिंह परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
कर्मचारी को बिना पूर्व नोटिस एवं सुनवाई का अवसर प्रदान किये सेवा से पृथक/निष्कासित नहीं किया जायेगा
कर्मचारी का एक जनपद/स्थान से दूसरे जनपद स्थान पर स्थानान्तरण मुख्यालय को सूचित/अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा -
लखनऊ 20 अगस्त 2026
स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस परियोजना के अंतर्गत तैनात कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं पारदर्शी व्यवस्था के संबंध में परिवहन विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए है। स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं सेन्ट्रलाइज्ड कार्ड प्रिंटिंग सेन्टर (सी०सी०पी०सी०), मुख्यालय पर कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से तैनात कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, सेवा संबंधी मामलों में पारदर्शिता तथा वेतन भुगतान की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गये हैं कि परियोजना के अंतर्गत तैनात किसी भी कर्मचारी को बिना पूर्व नोटिस एवं सुनवाई का अवसर प्रदान किये सेवा से पृथक/निष्कासित नहीं किया जायेगा। साथ ही, किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय की पूर्व सूचना एवं अनुमति के बिना सेवा से पृथक/निष्कासित करने की कार्यवाही नहीं की जायेगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत नवीन मैनपावर की तैनाती के संबंध में भी कार्यदायी संस्थाओं को मुख्यालय स्तर पर सूचना उपलब्ध कराकर आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। नवीन तैनाती में अनुबन्ध की शर्तों तथा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा मैनपावर तैनाती के संबंध में पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
परिवहन मंत्री ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत तैनात किसी भी कर्मचारी का एक जनपद/स्थान से दूसरे जनपद स्थान पर स्थानान्तरण मुख्यालय को सूचित/अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा।
प्रत्येक कार्मिक के माहवार वेतन भुगतान का विवरण प्रत्येक माह की 07 तारीख तक मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
Comments
Post a Comment