उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज आयोजित प्रेसवार्ता

 उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज आयोजित प्रेसवार्ता 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर में हुए करोड़ों अरबों के चन्दा चोरी, चढ़ावा चोरी सिर्फ एक प्रदेश का मुद्दा नहीं है यह पूरे देश से जुड़ा मुद्दा है। पूरे देश के करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था का मुद्दा है 





उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर में हुए करोड़ों अरबों के चन्दा चोरी, चढ़ावा चोरी सिर्फ एक प्रदेश का मुद्दा नहीं है यह पूरे देश से जुड़ा मुद्दा है। पूरे देश के करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था का मुद्दा है देशवासियों की आस्था के साथ धोखा किया गया है। कांग्रेस पार्टी एक सप्ताह में घर-घर जाकर राम मंदिर में हुई चन्दा चोरी, चढ़ावा चोरी के अभियान को लेकर जनता के बीच व्यापक पैमाने पर उजागर करने का काम करेगी। 


प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को अपनी प्रोगे्रस रिपोर्ट/स्टेट्स रिपोर्ट बंद लिफाफे में दाखिल करने को कहा फिर एसआईटी की जांच से जुड़ी गोपनीय तथ्य मीडिया में कैसे सामने आई? यह जानकारी किस स्रोत से लीक हुई और इसकी जांच कौन करेगा? उन्होने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में श्री चम्पत राय और डा0 अनिल मिश्र को क्लीन चिट दी गयी है अगर सरकार इस निष्कर्ष पर कायम है तो पूरी एसआईटी रिपोर्ट और क्लीन चिट के आधार जनता के सामने क्यों नहीं रखे जा रहे हैं? 


उन्होने कहा कि सिर्फ 8 छोटे गणनाकर्मियों की गिरफ्तारी हुई लेकिन दान लेने वाले, गणना कराने के जिम्मेदार, बहुमूल्य धातुओं की जांच-माप, उनका रखरखाव और हिसाब किताब के लिए पूरी पर्यवेक्षण कार्य की संस्थागत जिम्मेदारी किसकी थी? यह महज कुछ छोटे कर्मचारी नहीं कर सकते थे इसमें बड़े लोगों की सहभागिता सुनिश्चित है जिन्हें लीपापोती करके बचाया जा रहा है। सरकार स्पष्ट करे कि मामले की वर्तमान कानूनी स्थिति क्या है? एसआईटी में फोरेन्सिक आडीटर शामिल है सुप्रीम कोर्ट ने भी फोरेन्सिक एसपेक्ट सहित जांच की प्रोग्रेस मांगी है तो सरकार बताए-अब तक फोरेन्सिक परीक्षण में क्या सामने आया? दान/उपहार का समाधान कितना हुआ, अनियमितता क्या मिली और फोरेन्सिक फाइडिंग्स जनता के सामने कब रखी जाएगी?


उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि जब सर्वप्रथम एसआईटी गठन की घोषणा हुई तभी मैंने एसआईटी पर प्रश्नचिन्ह उठाया था उसका अध्यक्ष लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत जो खुद कुम्भ मेले में हुई भगदड़ के आरोपी हैं और उसकी जांच के लिए गठित एसआईटी की जांच के घेरे में है। ऐसे में एसआईटी ही खुद प्रश्नचिन्ह के दायरे में थी। जिसे बाद में मा0 सुप्रीमकोर्ट ने सही करने की दिशा में विजय विश्वास पंत को हटाया। उन्होने कहाकि कांग्रेस पार्टी की टीम बनाई जा रही है। हम गांव गांव, घर घर जाकर भाजपा और आरएसएस के द्वारा चंदा चोरी-चढ़ावा चोरी के मामले को उजागर करेंगे।


उ0प्र0 युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं अयोध्या के स्थानीय निवासी श्री शरद शुक्ला ने प्रेसवार्ता में कहा कि जिस एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई उसी एसआईटी रिपोर्ट में जांच टीम ने अनिल मिश्र को भी दोषी माना है। एसआईटी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि अनिल मिश्रा अपने दायित्वों के प्रति उदासीन रहे जिससे चोरी गबन की घटना होने की परिस्थिति उत्पन्न हुई। टीम ने यह भी माना श्री अनिल मिश्र का उत्तरादायित्व वरिष्ठ पर्यवेक्षणीय स्तर पर परिलक्षित होता है उनके सम्बन्ध में उत्तरदायित्व इस आधार पर निर्धारित होता है कि उन्होने सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित नहीं किया। अनुपालन न होने की जानकारी प्राप्त होने के बावजूद पर्याप्त सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की गयी इन टिप्पणियों के आधार पर डा0 अनिल मिश्र की गिरफ्तारी एवं कार्यवाही क्यों नहीं की गयी? ट्रस्ट द्वारा खरीदी गयी जमीनों की खरीद फरोख्त की उच्च स्तरीय जांच क्यों नहीं की गयी? वित्तीय अनियमितता होने के बावजूद अभी तक ईडी द्वारा जांच कार्यवाही क्यों नहीं की गयी। उन्होने कहा कि इतनी बड़ी चोरी जो कि लम्बे समय से चल रही थी बिना बड़े लोगों की संलिप्तता एवं संरक्षण के संभव नहीं है। 


प्रेसवार्ता में जमीन खरीद फरोख्त के दस्तावेज, एसआईटी रिपोर्ट के दस्तावेज मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 


प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवगण-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री अभिषेक दत्त, श्री संजीव आर्या, श्री अब्दुल हन्नान, श्री कुणाल चैधरी, श्री जगदीश चन्द्र जांगीड़ एवं श्री वरूण चैधरी, मीडिया चेयरमैन पूर्व मंत्री डा0 सी0पी0 राय, प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय, श्री अंशू अवस्थी, प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती रफत फातिमा, श्री सचिन रावत, डा0 अलीमुल्लाह खान, डा0 के0बी0 त्रिपाठी मौजूद रहे।


Comments