रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन
रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन
M.H.U.Ansari Editor
लखनऊ।
रोटरी इंटरनेशनल के आदर्श वाक्य "सेवा स्वयं से ऊपर (Service Above Self)" को चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी द्वारा रोटरी वोकेशनल सेंटर,गोमती नगर,अम्बेडकर पार्क के निकट, लखनऊ में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 75 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। सभी लाभार्थियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया।
इस सेवा कार्य में प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ रोटेरियन डॉ. राहुल शर्मा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) एवं रोटेरियन डॉ. तन्वी शर्मा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया। दोनों चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में आए मरीजों की जांच कर उन्हें बेहतर नेत्र स्वास्थ्य हेतु आवश्यक परामर्श दिया।
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रोटरी का प्रमुख उद्देश्य है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में पूर्व जिला गवर्नर (PDG) रोटेरियन रंजीत सिंह, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सुनील चतुर्वेदी, सचिव रोटेरियन मनीन्द्र सक्सेना, वरिष्ठ रोटेरियन वाधवा जी,पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अमरीश माथुर, रोटेरियन शंभू चंदानी, रोटेरियन रंजीत सिंह, रोटेरियन अनीता चतुर्वेदी एवं रोटेरियन बबीता माथुर, रोटेरियन विनय श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। क्लब समाज सेवा एवं मानव कल्याण के लिए भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्पों का आयोजन करता रहेगा।


Comments
Post a Comment