हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उ.प्र. के तत्वावधान में ज्येष्ठ माह में सुंदरकांड पाठ एवं प्लास्टिक-मुक्त भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न
हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उ.प्र. के तत्वावधान में ज्येष्ठ माह में सुंदरकांड पाठ एवं प्लास्टिक-मुक्त भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न
कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष एवं हिंदू महिला सेवा समिति के संस्थापक, संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता हिन्दू 'शिमला परिवार' व समिति के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प-अर्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत वरिष्ठ महामंत्री निर्मला हिन्दू एवं अशोक हिंदू जी का केक काटकर जन्मदिन/वर्षगांठ मनाई गई। तत्पश्चात सायं 6:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सभी पदाधिकारियों ने अपने हाथों से श्रद्धापूर्वक भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस आयोजन में प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता हिन्दू 'शिमला परिवार' ने कहा, "सेवा ही हमारी टीम की पहचान है और प्रत्येक माह इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।"
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिंदू महिला सेवा समिति की संयोजक अनीता हिन्दू, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला हिन्दू,लता हिंदू ,, संचालन मंत्री, कोमल हिंदू, उपाध्यक्ष शालिनी हिन्दू, वंदना हिन्दू, मुक्ता हिन्दू, प्रिया हिन्दू, संरक्षक उषा हिंदू , कोषाध्यक्ष पुष्पा हिंदू, समाजसेविका रूचिका हिन्दूर् , पुनम हिंदू किरन हिन्दू, रेनू हिन्दू, रीना हिन्दू, बबीता हिंदू,विशाखा हिन्दू, श्रद्धा हिन्दू_, श्रुति हिन्दू जया हिंदू ,शिखा हिंदू, शेखा हिन्दू , राधा हिन्दू, मजु हिदू, रूचि हिन्दू,किरन हिंदू,पत्रकार रामकृष्ण हिन्दू, मीडिया प्रभारी _रोहित हिन्दू_राम किसन हिदू ,समाजिक नेता के सी हिंदू,सहित बड़ी संख्या में बच्चे, पत्रकार एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी भक्तों के जयकारों के साथ हुआ


Comments
Post a Comment