जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी से संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता एवं प्रमुख निर्णय।

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ,

         जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी से संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता एवं प्रमुख निर्णय।

            उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं लखनऊ के संरक्षक डॉ. आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में महामंत्री श्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डॉ. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, जिलामंत्री श्री महेश चंद्र एवं आय-व्यय निरीक्षक श्री आलोक पाठक ने आज दिनांक 18 जून 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार पांडेय एवं लेखाधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार सिंह से पूर्व प्रेषित ज्ञापन दि. 25 मार्च, दि. 30 मार्च, दि. 08 अप्रैल और दि. 02 मई, 2026 की प्रमुख समस्याओं के संबंध में वार्ता की तथा ज्ञापन की अन्य अनिस्तारित समस्याओं के विन्दुवार निस्तारण किए जाने की मांग की।

 . 👉 वार्ता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय👈

 1- बालक एवं बालिका विद्यालयों के प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक और लेखाधिकारी ने अवगत कराया कि बैठक हो चुकी है कुछ प्रकरणों की आपत्तियां हैं जिन्हें दूर कराकर शनिवार तक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

 2- चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के वेतन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने वार्ता के समय प्रबंधक से बात की और वेतन बिल प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। प्रबंधक से ही वार्ता के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने  संबंधित लिपिक को और प्रधानाचार्या के हस्ताक्षर कराकर प्रबंधक को हस्ताक्षर हेतु बिल प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया।

 3- जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं को माननीय उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार अन्य विद्यालयों में संबद्ध करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वस्त किया कि शिक्षिकाओं को शहरी क्षेत्र के ही विद्यालयों में संबद्ध किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शिक्षिका के लिए विषय के अनुसार तीन से पांच विद्यालयों की सूची तैयार कराई जा रही है। जिसके अनुसार प्रत्येक शिक्षिका से उनकी सहमति के आधार पर संबद्धता की जाएगी।

 4- बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं विद्यालय में लंबित अवशेष प्रकरणों का परीक्षण ऑफलाइन किया जाएगा और अनुमन्यता के पश्चात 2 लाख तक के अवशेषों का भुगतान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा तत्काल किया जाएगा। पूर्व में ऑनलाइन जमा किए गए अवशेष प्रकरण को भी नियमानुसार पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा रिजेक्ट कर दिया है जिससे वह विद्यालय में पहुंच गए हैं। जिला संगठन ने ऐसे प्रकरणों को भी ऑफलाइन परीक्षण कराकर अनुमन्यता एवं भुगतान की बात कहीं जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विचार विमर्श कर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

          जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया एक लेखाकार की पूर्णकालिक नियुक्त हो चुकी है, दूसरा स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध है। किंतु तीसरे लेखाकारके लिए व्यवस्था की जाएगी तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा।

 5- बैठक में बताया गया कि एनपीएस की सेवानिवृत्त कुछ शिक्षक और शिक्षिकाओं के लिए ग्रांट प्राप्त हो चुकी है जिसकी भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। शेष शिक्षक/ शिक्षिकाओं की ग्रांट की शासन से मांग की जा चुकी है। निर्णय हुआ कि शासन से ग्रांट के लिए पुनः पत्र लिखा जाएगा जिसकी प्रति संगठन को उपलब्ध कराई जाएगी।

 6- बैठक में आश्वस्त किया गया कि वित्तीय वर्ष 2025 - 26 के आयकर फॉर्म 16 जुलाई के प्रथम सप्ताह में सभी शिक्षक एवं शिक्षकों को निःशुल्क उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

 7- बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वस्त किया कि एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना में आच्छादित लगभग 100 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के जीपीएफ लेजर कार्यालय में प्राप्त हो गए हैं जिन पर कार्यवाही कर निदेशालय भेजा जाएगा। जिला संगठन की मांग पर शेष प्रकरणों को मंगाए जाने के लिए संबंधित लिपिक श्री मोनू को तत्काल विद्यालयों को पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया।

 8- बैठक में लेखाधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार सिंह ने अवगत कराया कि उनके कार्यालय में प्राप्त नोशनल इंक्रीमेंट के प्रकरणों को उप-शिक्षा निदेशक को भेजा जा चुका है। बैठक में निर्णय हुआ कि विद्यालयों में लंबित नोशनल इंक्रीमेंट के प्रकरणों को मंगाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से तत्काल पत्र लिखा जाएगा और उन्हें मंगा कर उप-शिक्षा निदेशक को प्रेषित किया जाएगा।

 9- जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वस्त किया कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

 10- बैठक में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के जीपीएफ लेजर चेक कराकर लेखा पर्ची निर्गत किए जाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए लेखाधिकारी को अधिकृत किया गया।

 11- बैठक में निर्णय लिया गया कि तदर्थ शिक्षकों का वेतन बिल प्रत्येक माह विद्यालय के रेगुलर बिल के साथ प्रस्तुत किया जाएगा और दोनों बिल एक साथ पारित किए जाएंगे।

         बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व प्रेषित ज्ञापन की अन्य मांगों तथा उपरोक्त निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए एक सप्ताह बाद जिला विद्यालय निरीक्षक और लेखाधिकारी के साथ जिला संगठन की समीक्षा बैठक होगी।


            डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, आर पी सिंह -कोषाधयक्ष  आलोक पाठक -आय व्यय निरीक्षक, डा मीता श्रीवास्तव -सदस्य राज्य कार्यकारिणी

Comments