एसआरएमसीईएम में आठ दिवसीय मानवीय मूल्य आधारित कार्यशाला

 एसआरएमसीईएम में आठ दिवसीय मानवीय मूल्य आधारित कार्यशाला

News A1 Ujjwal Time    M.H.U.Ansari Editor 

लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल कालेज आफ इन्जीनियरिंग एण्ड मैनेजमेण्ट, लखनऊ में एआईसीटीई अनुमोदित युनिवर्सल ह्युमन वैल्यजू विषय पर दिनांक 16.06.2026 से 23.06.2026 तक आठ दिवसीय मानव मूल्य आधारित फैकल्टी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम सत्र के प्रथम दिवस का शुभारम्भ हुआ।


कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कालेज की अतिरिक्त अधिशासी निदेशिका व सह संस्थापिका मुख्य अतिथि इं. पूजा अग्रवाल की उपस्थित रही। उन्होंने अपने आर्शीवचन से उपस्थित सभी लोगों को अभिसिंचित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति की विरासत,परंपरा व वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को जागृत रखने तथा उसके संवर्द्धन व पोषण का आह्वान किया तथा सभी कालेज फैकल्टी को छात्रों के भीतर नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर देने को कहा।


अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद प्रायोजित आठ दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (यूएचवी) सार्वभौमिक मानवीय मूल्य-समग्र एवं मूल्य आधारित शिक्षा के प्रथम दिन विभिन्न शैक्षणिक सत्रों के दौरान मानवीय मूल्यों, संबंधों एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण की चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों के भीतर आत्मविश्वास का संचार करना, परिवार के साथ सम्बन्धों की प्रतिबद्धता और समाज व प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व के भाव को समझने की क्षमताओं का विकास करना था। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।


कालेज के निदेशक ने एआईसीटीई के रिसोर्स पर्सन डा० कुमार संभव, एवं को- फैसिलिटेटर डा० हिमांशु कुमार राय का सम्मान करते हुए कालेज की समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा कालेज के एनसीसीआईपी एआईसीटीई रिजनल कोआर्डिनेटर प्रो० गौरव मिश्र, लोकल प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डा० इन्दू प्रभा सिंह, डा० विनोद सिंह एवं वैल्यू एजूकेशन सेल की सदस्या प्रो० स्निग्धा, प्रो० अंकिता खरे, प्रो० ब्लेसी एवं सदस्य प्रो० प्रभात कुमार के सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments