दिनांक: 16 जून 2026 को लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन द्वारा विशाल एवं भव्य भंडारा आयोजित


दिनांक: 16 जून 2026 को लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में  श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन द्वारा  विशाल एवं भव्य भंडारा आयोजित

        राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, 'शिमला परिवार'

  एम.एच.यू.अंसारी संपादक

दिनांक: 16 जून 2026 को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन करने के उपरांत, श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल एवं भव्य भंडारे में राष्ट्रीय धर्म सेना के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया, पत्रकारों, व्यापारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों से भेंट का शुभ अवसर प्राप्त हुआ तथा स्वयं भी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस ऐतिहासिक आयोजन में राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष,तिवारी  राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, 'शिमला परिवार', राष्ट्रीय संयोजक हरीश तिवारी  सहित सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता एवं भक्तगण पहुँचे और आयोजन को भव्यत प्रदान की। कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर आयोजन को सफल बनाया। इसके पश्चात  उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सम्मिलित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ,जहाँ सभी पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई । 


Comments