आईआईएम रोड स्थित ओंकोसेंटर कैंसर अस्पताल का भव्य उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया
जय हिंद, लिखेंगे सच दिखाएंगे सच्चाई चाहे मेरी गर्दन पर तलवार ही क्यों न रख दो। मौत एक ही बार आनी हैं, आप देख रहे हैं। न्यूज़ एवन उज्जवल टाइम से एम एच यू अन्सारी संपादक की खबर ।
ओंकोसेंटर कैंसर अस्पताल का भव्य उद्घाटन
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
लखनऊ।
आईआईएम रोड स्थित ओंकोसेंटर कैंसर अस्पताल का भव्य उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं जिन्हें समुचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पातीं, जिसके कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। आधुनिक तकनीक और उन्नत चिकित्सा संसाधनों से सुसज्जित इस प्रकार के अस्पताल मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।
अस्पताल के निदेशक डॉक्टर मोहम्मद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक विशेषीकृत कैंसर अस्पताल है, जहां 30 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू उपलब्ध है। अस्पताल में कीमोथेरेपी, फिजियोथेरेपी तथा कैंसर सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि चौथी स्टेज के कैंसर मरीजों के लिए भी यहां समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। अस्पताल का मुख्य उद्देश्य कैंसर मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और प्रभावी उपचार प्रदान करना है, ताकि वे स्वस्थ और बेहतर जीवन जी सकें।
उद्घाटन समारोह में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कृपया चैनल को सब्सक्राइब, लाईक शेयर करें
Comments
Post a Comment