AIMIM लखनऊ में दिखाया दम अधिवेशन में जुटे हजारों मुस्लिम समुदाय

AIMIM लखनऊ में दिखाया दम अधिवेशन में जुटे हजारों मुस्लिम समुदाय

लखनऊ में ऑल इंडिया  मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, उत्तर प्रदेश का प्रथम राज्य अधिवेशन किया गया




 दिनांक 14 जून, 2025 को दिन शनिवार, समय दोपहर 12 बजे गांधी भवन लखनऊ में ऑल इंडिया  मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, उत्तर प्रदेश का प्रथम राज्य अधिवेशन किया गया 

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, मुसलमानों एवं आमजन विरोधी नीतियों के माध्यम से धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने, प्रदेश के लोगों में आपसी नफरत फैलाने, वैमनस्यता पैदा करने, विशेष वर्ग के विरुद्ध साजिश के तहत एक तरफा कार्यवाही की मुहिम चलाने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्य अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर उत्तर प्रदेश सरकार की धार्मिक, जातिय एवं आमजन विरोधी नीतियों को पूरे देश के सामने रखने का कार्य करेगी।

हमारी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, संविधान परस्त, इंसानियत परस्त पार्टी है जिसका उ‌द्देश्य इस देश में मानवीय मूल्यों को तरजीह देना है, जिसका आधार इस देश का भारतीय संविधान है लेकिन भाजपा इस देश और उत्तर प्रदेश में जो सरकारें चला रही हैं वह संविधान के नैतिक और मानवीय मूल्यों की तिलांजलि देकर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर आपसी नफरत फैलाने की मुहिम को प्राथमिकता पर रखा है जो कि भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों की मूल भावना के बिल्कुल विपरीत है।

उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध निम्नलिखित प्रस्तावों को राज्य अधिवेशन में पारित होना है जो इस प्रकार है

1. मॉब लिंचिंग

2. बुलडोजर नीति

3. मदरसा एवं मुस्लिम धार्मिक स्थलो के समूल उन्मूलन का प्रायोजित कार्य

4. लव जिहाद कानून

5. मीट कारोबारी के व्यापार पर प्रहार

6. सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुस्लिम आरक्षण

7. शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, पर्चा लीक, शिक्षक भर्ती घोटाला, बिजली एवं अन्य मामलों में प्रदेश सरकार की  असफलता हैं 

कृपया चैनल को सब्सक्राइब ,लाईक, शेयर कमेन्ट्स, सपोर्ट जरूर करें


Comments