समग्र शिक्षा परिषदीय विद्यालयों के सोशल ऑडिट के लिए क्लस्टर सोशल ऑडिटर्स (CSA)का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लखनऊ

 समग्र शिक्षा परिषदीय विद्यालयों के सोशल ऑडिट के लिए क्लस्टर सोशल ऑडिटर्स (CSA)का 

जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लखनऊ

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश और लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में क्लस्टर सोशल ऑडिटर टीम का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद  लखनऊ में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में दिनांक 13 मई, 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश भारत का 10वां राज्य है जहां इस सोशल ऑडिट  कार्यक्रम को आरम्भ किया जा रहा है, इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय को 20 जिले आवंटित किए गए हैं। इस सोशल ऑडिट में मुख्य रूप से परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों व इनमें पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं के अभिभावक, प्रधानाध्यापक और अध्यापक के मूल्यांकन का कार्य भी किया जायेगा।





 इस मूल्यांकन में जो भी खामियां व उपलब्धियां पाई जायेंगी, उस पर सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाये जाएंगे। इस प्रशिक्षण में ऑडिट से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला इंचार्ज आशीष राय जी द्वारा प्रदान किया गया साथ ही  लखनऊ विश्वविद्यालय से मास्टर ट्रेनर जितेंद्र पाण्डेय एवं ज्योति जी ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की सोशल ऑडिट से संबंधित समझ विकसित की और डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण की बारीकियों पर ध्यान आकृष्ट कराया । प्रो0 डॉ० अनूप भारतीय नोडल अधिकारी, समग्र शिक्षा प्रोजेक्ट लखनऊ विश्वविद्यालय के बहुमूल्य मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।प्रशिक्षण के दौरान परियोजना समन्वयक श्री देवेन्द्र तिवारी जी ने ऑडिट संबंध अनेक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला, कार्यक्रम का प्रबंध श्री विजय शुक्ल जी के द्वारा किया गया  इस दौरान लखनऊ जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमे 35 क्लस्टर सोशल ऑडिटर उपस्थिति रहें ।
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

यातायात नियमों का पालन करें ,
नशें  में वाहन न चलाये ,
 सड़क पर अतिक्रमण कर
 वाहन न खड़ा करें ,
एम्बुलेंस को 
तत्काल रास्ता दे  

             निवेदन कर्ता - उत्तर प्रदेश भारतीय नागरिक कल्याण समिति ( रजि )द्वारा जनहित में जारी






Comments