भव्य भंडारे का हुआ आयोजन प्रगति पर्यावरण संरक्षण एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में भव्य तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया

 भव्य भंडारे का हुआ आयोजन  बर्लिंगटन चौराहा स्थित वेलिंगटन आर्केड मॉल कार्यालय में स्थित  प्रगति पर्यावरण संरक्षण एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में भव्य तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया।



तृतीय बड़े मंगल एवं शनि जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम कृष्णानंद राय के साथ सभी ने सुंदर कांड का पाठ किया तत्पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं आरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया एवं भक्तों द्वारा हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह  ने सभी श्रद्धालुओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।  इस पावन अवसर पर आईपीएस किरण यादव अनु सचिव अरुण कुमार, मनीष कुमार श्रीवास्तव सुनीलभाटिया, पत्रकार प्रेमचंद श्रीवास्तव,प्रिया सिंह राजपूत ,भारत भूषण तिवारी, सतीश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे


Comments