पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अशोक चंद्र ने माननीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी की उपस्थिति में इन्दिरा गांधी प्रतिस्थान, लखनऊ में किया "क्रेडिट आउटरीच" कार्यक्रम
पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अशोक चंद्र ने माननीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी की उपस्थिति में इन्दिरा गांधी प्रतिस्थान, लखनऊ में किया "क्रेडिट आउटरीच" कार्यक्रम
पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अशोक चंद्र दो दिवसीय दौरे पर दिनांक 26.05.2025 को लखनऊ पधारे। श्री चंद्र द्वारा दिनांक 26.05.2025 को पूर्वाहन में विशिष्ट ग्राहकों के साथ बैठक कर उनके अनुभावों को सुना और सर्वश्रेष्ट बैंकिंग ग्राहक सेवा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्धता जताई। अपराह्न में लखनऊ अंचल के अधीनस्थ सभी स्टाफ सदस्यों के साथ इन्दिरा गांधी प्रतिस्थान, गोमती नगर लखनऊ में टाउन हॉल बैठक कर बैंक से संबन्धित नवीनतम जानकारियों एवं स्टाफ सदस्यों से संबन्धित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि हमें बैंकिंग में सर्वश्रेष ग्राहक सेवा प्रदान करना है। ग्राहकों के शिकायतों को तुरंत समाधान करते हुए हमें ग्राहकों को सभी प्रकार के वित्तीय सहयोग प्रदान करना है और उनके सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। हमें बैंक का कासा, अग्रिम, परिचालन लाभ बढ़ाना है और एनपीए कम करना होगा। इस अवसर पर लखनऊ अंचल के अंचल प्रबन्धक श्री मृत्युंजय के साथ अंचल व अंचल के अधीनस्थ सभी मंडलों/कार्यालयों के उच्चाधिकारी एवं बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
दिनांक 27.05.2025 को पूर्वाहन में आदरणीय श्री अशोक चंद्र द्वारा माननीय वित्त राज्यमंत्री श्री सुरेश खन्ना जी की उपस्थिती में इन्दिरा गांधी प्रतिस्थान गोमती नगर, लखनऊ में मेगा "क्रेडिट आउटरीच" कार्यक्रम किया, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) योजना के अंतर्गत 1100 स्वयं सहायता समूहों को ₹30 करोड़ का वित्तीय सहायता प्रदान ऋण वितरित किए पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत व लाभार्थियों को राइस, तेल आटा मिल खोलने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान/ऋण वितरित किए गए और सीएम युवा योजना के अंतर्गत 3000 लाभार्थियों ₹150 करोड़ के ऋण वितरित किए गए। माननीय वित्त राज्यमंत्री श्री सुरेश खन्ना जी ने पंजाब नैशनल बैंक द्वारा उत्तर प्रदेश में किए जा रहे बैंकिंग कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की बताया की पह कार्यक्रम उनके व्यवसाय को बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। श्री चंद्र ने बताया कि पीएनबी अपने ग्राहकों को अधिकाधिक डिजीटल बैंकिंग सुविधा प्रदान करना व नकदी रहित कैशलेस लेन देन पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों को हर छोटी-छोटी जरूरतों के लिए चाहे व्यक्तिगत आवास ऋण सुविधा हो या अन्य कोई बैंकिंग सुविधा, बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़े व भीड़भाड़ से भी बच सकें और वे अपने स्तर पर ही इस सुविधा के जरिए अपने कार्य निपटा सकें। इससे न केवल उन्हें त्वरित एवं सस्ती सेवा मिलेगी बल्कि वे डिजीटल व पारदर्शी बैंकिंग सेवाओं के प्रयोग के लिए प्रेरित भी होंगे।
दिनांक 27.05.2025 को अपराहन में लखनऊ के एडवांस लर्निंग इंस्टीट्यूट में स्थित पहले शिशु सदन व वित्तीय सेवाओं की बढ़ती मांग एवं मध्यम आकार के ऋण कॉर्पोरेट की आवश्यकताओं को देखते हुए एक अतिरिक्त मिड कॉर्पोरेट केंद्र का उद्घाटन किया। उसके उपरांत श्री चंद्र ने अंचल कार्यालय सभागार में अंचल कार्यालय, मण्डल कार्यालयों, एमसीसी और पीएलपी प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की और ज़ोर दिया की पीएनबी द्वारा हर तबके के लोगों को हरसंभव वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाए और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने में अहम भूमिका निभाए।
Comments
Post a Comment